महाकाल नगरी में एडवेंचर का तड़का, पहली बार 10,000 फीट से स्काई डाइविंग
उज्जैन में इस साल पांचवां स्काई-डाइविंग फेस्टिवल शुरू हो गया है, जिसमें पर्यटक 10,000 फीट की ऊँचाई से छलांग लगाकर आसमान में उड़ने का रोमांच महसूस कर सकेंगे। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को एडवेंचर टूरिज्म का नया हॉटस्पॉट बनाने के उद्देश्य से पर्यटन और संस्कृति विभाग इस फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम 15 फरवरी 2026 तक दताना एयरस्ट्रिप पर चलेगा, जहां पिछले चार संस्करणों की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश को प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उज्जैन स्काई-डाइविंग फेस्टिवल उसी प्रयास का हिस्सा है। पिछले 4 संस्करणों में 700 से अधिक लोग यहां स्काई-डाइविंग का अनुभव ले चुके हैं, जिसने उज्जैन को एडवेंचर टूरिज्म के नक्शे पर मजबूत जगह दी है। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी के मुताबिक, बढ़ते उत्साह को देखते हुए इस साल आयोजन को और भी बेहतर बनाया गया है।
सुरक्षा मानकों के साथ स्काई-डाइविंग
स्काई-डाइविंग गतिविधि पूरी तरह सुरक्षा मानकों के साथ की जाएगी। डीजीसीए और यूएसपीए प्रमाणित संस्था स्काई-हाई इंडिया इस फेस्टिवल का संचालन कर रही है। इस बार नया सेसना 182पी विमान उपयोग में लिया जा रहा है, जिसमें एक समय में केवल दो प्रतिभागी और दो प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर्स उड़ान भरेंगे। पैराशूट और सभी उपकरण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्रमाणित हैं, जिससे प्रतिभागियों को सुरक्षित और भरोसेमंद अनुभव मिलेगा।
सुबह से शाम तक बुकिंग
फेस्टिवल में रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक स्काई-डाइविंग की बुकिंग उपलब्ध रहेगी। शुल्क 30,000 रुपये रखा गया है, और इच्छुक प्रतिभागी www.skyhighindia.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। स्काई-डाइविंग के साथ-साथ यहाँ फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी दी जाती है, ताकि पर्यटक इस रोमांचक पल को हमेशा याद रख सकें।
उज्जैन का एडवेंचर हब बनने की ओर कदम
उज्जैन में स्काई-डाइविंग फेस्टिवल न सिर्फ एडवेंचर प्रेमियों के लिए खास है, बल्कि शहर की पहचान में एक नया आकर्षण जोड़ रहा है। इसे देखकर राज्य में अन्य एडवेंचर गतिविधियों जैसे ट्रेकिंग, रनिंग और बर्ड-वॉक को भी बढ़ावा मिल रहा है। इन आयोजनों ने मध्य प्रदेश को रोमांच और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक मजबूत विकल्प बना दिया है।


राशिफल 15 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नीली क्रांति से संवरी नीलकंठ की जिंदगी: ‘मावा मीन मिशन’ और PMMSY ने बदली किस्मत, बेलगांव में स्वरोजगार से छाई आर्थिक खुशहाली
झगराखंड जलाशय में स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
अनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता से कार्य करें अधिकारी : मंत्री चौहान
मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : ए. श्रीजा
छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से बदली चीतुराम शोरी की जिंदगी